एक्स बॉयफ्रेंड ने हत्या कराने के लिए दोस्तों को भेजा:खंडवा में 37 वर्षीय युवती का आरोप, शादीशुदा प्रेमी पर रेप, दोस्तों पर धमकाने की FIR

खंडवा में एक 37 साल की युवती ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसके दोस्तों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया हैं। मामले में पुलिस ने शादीशुदा एक्स बॉयफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। इसी केस में उसके दो दोस्तों को भी आरोपी बनाया हैं। युवती का आरोप है कि, 9 महीने पहले ब्रेकअप हो चुका था। दोनों में कोई बातचीत नहीं थी। बावजूद आरोपी ने उसकी हत्या कराने के लिए दोस्तों को अपनी कार दे दी। दोस्तों ने मदद के बहाने एक जगह बुलाया और कार से कुचलने का प्रयास किया। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया। जान बचाकर मौके से भागी और लोगों से मदद मांगी। फिर डायल 112 को सूचना दी, जो कि उसे थाने लेकर गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी लगाई हैं। इनके खिलाफ दर्ज किया गया है केस
मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने 37 वर्षीय युवती की शिकायत पर वीरसिंह राजपूत निवासी रामनगर खंडवा, देवेंद्र राजपूत निवासी खंडवा तथा लोकेंद्र नरवरे निवासी ग्राम इंजलवाड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीरसिंह राजपूत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं लोकेंद्र और देवेंद्र दोनों वीरसिंह के दोस्त है, जिन पर कार कुचलने का प्रयास किए जाने का आरोप है। युवती बोलीं- शादीशुदा होकर शादी का वादा कर रिलेशन रखे
युवती ने बताया कि, वीरसिंह राजपूत की बड़ाबम पर ऑनलाइन कार्य की दुकान हैं। सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई थी, फिर दोनों बातचीत करने लगे। आरोपी ने शादी का वादा किया, फिर उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति दी। इसी दौरान पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। तब आरोपी ने कहा कि वह मुझे भी पत्नी बनाकर रखेगा। यहां तक भरोसे में लिया कि उसने इन संबंधों के बारे में घर पर पत्नी और परिजनों को बता दिया हैं। फिर आरोपी ने किरायेदार बनाकर लिव इन में रखा
युवती ने कहा- मुझे लगा कि एक दिन वीरसिंह धोखा देगा लेकिन वो विश्वास दिलाता रहा। यहां तक वह मुझे उसके घर ले गया और एक कमरा दे दिया। घरवालों को बताया कि किरायेदार है। वहीं मुझसे कहा कि हमारे रिश्ते से घरवाले वाकिफ है और वह तुझे पसंद करते है। उसने दो साल तक मुझे वहां रखा, इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते रहे। करीब 9 महीने पहले इन रिश्तों में खटास आ गई। मैंने उसका घर छोड़ दिया, मैं आनंद नगर क्षेत्र में किराये से रहने लग गई। दुकान पर जाया करती थी, इसलिए मरवाना चाहता था
युवती ने कहा कि, वीरसिंह की दुकान पर काम करने वाले लोकेंद्र और उसके दोस्त देवेंद्र से मेरी बातचीत थी। वो मुझे दीदी-दीदी कहते थे, हम लोग एक-दूसरे की मदद भी करते थे। इसलिए अक्सर वीरसिंह की दुकान पर जाना होता था। यही बात उस वीरसिंह को नागवार गुजरती थी। वह दोस्तों के जरिए ही मुझे मरवाना चाहता था। कई बार उसके दोस्त देवेंद्र ने खाटूश्याम तो कभी सिंगाजी जाने की बात कहीं थी। कल दोस्तों को कार देकर कुचलने के लिए भेजा
युवती ने बताया कि, कल शुक्रवार को लोकेंद्र ने फोन कर कहा कि मेरी एक दोस्त 3 हजार रूपए लेकर गांव से आ रही है। तुम तीन पुलिया पर जाकर उससे रूपए ले लेना। मैं तुमसे आकर ले लूंगा। उसने मदद मांगी तो मैंने कहा कि हां जरूर चली जाऊंगी। मैं तीन पुलिया पर गई तो वहां कोई लड़की नहीं दिखी। थोड़ी दूर एक महिला रास्ते से जा रही थी। फिर लोकेंद्र ने फोन पर कहा कि उस महिला के पीछे जाओ, उसी के पास पैसे है। मैं उसके पीछे जाने लगी, तभी एक कार पीछे से आई और कुचलने का प्रयास किया। मैं बच गई और भागने लगी तो कार से उतरकर देवेंद्र और लोकेंद्र मेरे पीछे आने लगे। मैं चर्च में जाकर छिप गई। कुछ लोगों से मदद मांगी और फिर डायल 112 काे कॉल किया। वो मुझे थाने लेकर गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *