एक्स वाइफ की मौजूदगी में युवक ने किया सुसाइड:रोने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ पहुंचा, 6 महीने पहले हुआ था तलाक

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में संचालित एक होटल में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एफएसएल टीम ने होटल के कमरे से सबूत जुटाएं है। गंज थाना पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आदर्श नगर निवासी सौरभ गंगवार(24) पुत्र रामरक्षपाल ने थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। होटल स्टाफ द्वारा मामले की सूचना थाने पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। युवक को फांसी के फंदे से उतार कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। रूम के अंदर से पूर्व पत्नी की रोने की आवाज आई गंज थाना पुलिस के अनुसार मृतक सौरभ की साल भर पहले अजमेर निवासी लक्षिता से लव मैरिज हुई थी। लेकिन 6 महीने पूर्व दोनों के बीच डिवोर्स हो गया था। 30 नवंबर को सौरभ अपनी एक्स वाइफ लक्षिता के साथ होटल में रुकने के लिए पहुंचा था। घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने भी उससे संपर्क किया था। बुधवार रात्रि को कमरे से जब लड़की के रोने की आवाज आई तो स्टाफ मौके पर पहुंच गया। स्टाफ ने दरवाजा खुलवाया तो युवक कमरे में लटका हुआ मिला। साथ में मौजूद उसकी पूर्व पत्नी रो रही थी। गंज थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला ने बताया कि वह बाथरूम में गई थी इसी बीच सौरभ ने फांसी का फंदा लगाया है। हालांकि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। सुसाइड के कारणों को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत गंज थाना पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार शाम थाना प्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंच गए। एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के जरिए रूम के अंदर से सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी भी चेक किए हैं। जिसमें दोनों लड़का लड़की होटल में आते और जाते दिखाई दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *