बोकारो | एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन बोकारो का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन सिटी पार्क में किया गया। खेलकूद, संगीत और नृत्य कार्यक्रमों में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष विजय कुमार ने संगठन के कार्यों की विवेचना की और देश और समाज के प्रति अपने संगत के संकल्प को दोहराया। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। मौके पर पंकज कुमार, राजीव रंजन, तरुण कुमार, कुमार सुरेंद्र सिंह, निवारण मंडल, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि थे।


