जालंधर | पूर्व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने शुक्रवार को मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना और संयुक्त आयुक्त डॉ. सुमनदीप कौर पीसीएस से औपचारिक भेंट कर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया। प्रधान कमांडेंट पीएस संधू ने पुलिसकर्मियों की सुविधाओं, आवास, चिकित्सा सहायता, बच्चों की शिक्षा, सेवा निवृत्ति लाभों, प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने, रिटायर्ड सीआरपीएफ कर्मचारियों को टोल टैक्स माफ करने, बिजली का कनेक्शन लेते समय और रजिस्ट्री करवाने के समय एनओसी माफ करने तथा अन्य सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया। यहां अध्यक्ष पीएस संधू, इंस्पेक्टर केजी शर्मा, इंस्पेक्टर हरजीत सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह मांगट, सब इंस्पेक्टर जेम्स मसीह, सब इंस्पेक्टर ओंकार सिंह, विनय अग्रवाल मौजूद थे।


