एक अप्रैल से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने पर ही उठाएंगे निगमकर्मी

राजधानी को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए रांची नगर निगम ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लेगा। एक अप्रैल, 2025 से शहर के 53 वार्ड में नई व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत हर एक घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लिया जाएगा। मिक्स्ड कूड़ा देने वाले घरों से निगम के सफाई कर्मी कूड़ा नहीं लेंगे। ऐसे घरों को भी चिह्नित किया जाएगा, जो बार-बार समझाने के बावजूद गीला और सूखा कूड़ा मिक्स करके रख रहे हैं। ऐसे घरों से निगम के कर्मी कूड़े का उठाव नहीं करेंगे। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। निगम के प्रशासक संदीप कुमार ने शुक्रवार को स्वच्छता शाखा के पदाधिकारी के साथ बैठक कर इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निगम की विशेष टीम गीला और सूखा कूड़ा को अलग-अलग कलेक्ट करने और उसे एमटीएस तक पहुंचाने की लगातार मॉनिटरिंग करेगी, ताकि जहां भी खामी रहे, उसे दूर किया जा सके। प्रशासक ने शहर की सफाई का ठेका लेने वाली एजेंसी स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि डोर टू डोर कूड़े का उठाव शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। घरों से निर्धारित समय पर कूड़े का उठाव नहीं हुआ और सड़क पर कूड़ा दिखा तो एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी। ये दिए निर्देश… बल्क कूड़ा जनरेटर की सूची भी होगी तैयार स्रोत पर ही गीला एवं सूखा कूड़ा अलग करें। प्रशासक ने कहा कि हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं बल्क वेस्ट जनरेटर से गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग संग्रहित किया जाए। इसके लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार कर इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रशासक ने कहा कि कूड़ा संग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिक (प्राइमरी कलेक्शन), द्वितीयक (सेकेंडरी कलेक्शन), एमटीएस से लेकर झिरी डंपिंग साइट तक प्रभावी रूप से मॉनिटर करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। इस टीम में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, सेनिटरी इंस्पेक्टर एवं सुपरवाइजर शामिल रहेंगे। प्रशासक ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी परिस्थिति में नगर निगम मिक्स कूड़े का संग्रहण नहीं करेगा। इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए हर वार्ड में विशेष टीम कार्य करेगी। प्रशासक ने कहा कि पूर्व में तैयार की गई बल्क वेस्ट जनरेटर की सूची में अब बाजार, हाट, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल, अपार्टमेंट एवं अन्य बड़े प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया जाएगा। इन सभी को स्रोत पर ही कूड़ा अलग करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा, नागरिकों को जागरूक किया जाएगा कि झिरी में गेल द्वारा 150 टन क्षमता वाले प्लांट के माध्यम से कूड़े से ऊर्जा एवं खाद का उत्पादन किया जा रहा है। स्वच्छता टीम को निर्देश दिया कि संपूर्ण निगम क्षेत्र में स्रोत पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी ​िमक्स कूड़ा देने वाले प्रतिष्ठान व भवन मालिकों का वॉटर कनेक्शन बंद किया जाएगा। नगर निगम द्वारा दी जाने वाली यूटिलिटी सेवाएं निलंबित की जाएंगी। कूड़े का उठाव बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी प्रतिष्ठान, सोसाइटी या घर द्वारा बार-बार गीले एवं सूखे कूड़े को अलग करने के निर्देशों का पालन नहीं किया जाता तो उनके घर या प्रतिष्ठान के बाहर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराया जाएगा। यदि कोई नागरिक या प्रतिष्ठान बार-बार निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। … तो निगम काटेगा पानी कनेक्शन मिक्स कूड़ा दिया तो ये कार्रवाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *