एक गोत्र होने पर शादी से इनकार…टॉवर पर चढ़ी गर्लफ्रेंड:हंगामे के बाद प्रेमी को बुलवाया; पुलिस और परिजन के सामने फेरे कराने की शर्त रखी

देवास में प्रेमी से शादी करने की जिद में नाबालिग लड़की 50 मीटर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। मामला रविवार का सतवास तहसील के धासड़ गांव का है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। लड़की को टॉवर पर चढ़ा देखकर गांव वाले घबरा गए। उन्होंने पुलिस की डायल 112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। गांव वाले लड़की को समझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक लड़की टॉवर पर चढ़ने के बाद राहुल नाम के युवक और परिजनों को बुलाने की जिद कर रही थी। कह रही थी कि मुझे राहुल से ही शादी करनी है, परिवार नहीं मान रहा है। इससे वह परेशान है। लड़की का कहना था कि जब तक उसकी बात नहीं मानी जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगी। बताया जा रहा है कि युवक और लड़की का गोत्र एक है, इसलिए परिजन रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। देखिए घटना की तस्वीरें नीचे उतरने से किया साफ इनकार
टॉवर पर चढ़ने के बाद लड़की ने नीचे उतरने से मना कर दिया। यह घटनाक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला। जब कुछ ग्रामीण उसे समझाने के लिए टॉवर पर चढ़ने लगे तो लड़की ने वहां से छलांग लगा देने की धमकी दे दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई। युवक को मौके पर बुलाया गया
ग्रामीणों की पहल पर लड़की के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया। युवक और उसके परिजनों ने उससे बातचीत की। उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद लड़की का गुस्सा और तनाव कुछ कम हुआ। युवक और परिजनों की समझाइश के बाद लड़की टॉवर से नीचे सुरक्षित उतर गई। दोनों को रिश्तेदार के यहां भेज दिया
सतवास टीआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से 5 मिनट पहले ही ग्रामीणों और परिजनों की समझाइश पर लड़की नीचे उतर आई थी। मामला प्रेम प्रसंग का है। उसे समझाया गया कि 18 वर्ष की उम्र होने में अभी तीन महीने बाकी है। इसके बाद दोनों की शादी करवा देंगे। इसके बाद वह मानी। लड़का-लड़की दोनों को फिलहाल रिश्तेदार के यहां भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *