एक छत पर बैठा, दूसरा खिड़की में लटका, VIDEO:रील बनाने चलती कार में दोस्तों ने किया स्टंट; कार्रवाई की मांग

कोरबा शहर में चलती कार की छत पर बैठे कर युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। निहारिका मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने कार की खिड़की से बाहर खड़े होकर और छत पर बैठकर रील बनाई।वमामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। स्थानीय लोगों ने इस तरह की हरकतों पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। चलती ऑटो में किया था स्टंट स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार की स्पीड और युवकों की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। इससे पहले भी बालको थाना क्षेत्र में दो युवकों का चलती इलेक्ट्रिक ऑटो पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में युवक ऑटो के दरवाजे पर खड़े होकर बिना हाथ पकड़े स्टंट करते दिखे थे। पढ़ें पूरी खबर.. गाड़ी जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं युवकों की लापरवाही को दर्शाती हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दोषी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर गाड़ी जब्ती की गई है वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *