एक त्योहार, 2 जिले और 2 तारीखें…:लोकल छुट्टियों को लेकर ग्वालियर-दतिया में अंतर

नए साल में ग्वालियर और दतिया जिले में 3-3 छुट्टी के लिए बुधवार को दोनों कलेक्टर ने अलग-अलग आदेश जारी किए। इसमें त्योहारों की तारीख अलग-अलग हैं। दतिया कलेक्टर के आदेश में 5 मार्च (गुरुवार) को होली की भाईदूज पर लोकल छुट्टी का उल्लेख है। वहीं ग्वालियर के आदेश में 4 मार्च को शुक्रवार बताते हुए होली की दौज पर छुट्टी घोषित की। ऐसे ही ग्वालियर में 18 जून (गुरुवार) को लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर लोकल छुट्टी, 11 नवंबर (बुधवार) को भाई दौज पर ऐच्छिक अवकाश के दिन छुट्टी घोषित की। वहीं दतिया कलेक्टर ने 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवाचौथ, 20 नवंबर (शुक्रवार) को देव उठनी ग्यारस पर छुट्टी घोषित की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *