रिंगनी-खरौद | ग्राम पंचायत रिगनी में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन िकया गया। कबड्डी का मैच मैट में खेला गया। इसको लेकर खिलाड़ियों के साथ ही आम लोगों में भी उत्साह रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में चार पुरस्कार रखा गया था। अतिथियों ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह विजेता खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में मेहनत करें और देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। आज के युवा नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। खेल ही वह माध्यम है, जो उन्हें नशे से दूर ले जाकर एक अच्छा नागरिक बनाने में कामयाब कर सकता है। प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नवापारा की टीम प्रथम पुरस्कार 4000 रुपए, शील्ड द्वितीय पुरस्कार 3000 रुपए रिगनी को मिला। तृतीय पुरस्कार 2000 रुपए और शील्ड सलखन को मिला। चतुर्थ 1000 रुपए और शील्ड कासा को मिला। इस अवसर पर विजय कश्यप, रविन्दर भानु, राजेन्द्र कश्यप सोनू भैना, घनश्याम कश्यप, गौतम चौहान, साहिल जांगडे, राजा भैना राकेश भैना, विक्की जांगड़े, आयुष कश्यप, सत्यपाल भारद्वाज, राहुल कश्यप, खिलावन कश्यप, श्याम भैना, प्रकाश कश्यप, धनंजय कश्यप, पल्लू कश्यप, गुड्डा कश्यप, रामप्रकाश कश्यप, आकाश कश्यप, अविनाश कश्यप उपस्थित थे।


