एक दौड़ झूलेलाल साईं के नाम में दिखा खासा उत्साह

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सिंधी पंचायत युवा विंग्स के तत्वावधान में रविवार की सुबह मैराथन एक दौड़ झूलेलाल साईं के नाम का आयोजन गौरव पथ ऑडिटोरियम में किया गया। यह आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन में पूरा सिंधी समाज एक साथ सुबह उमड़ पड़ा, जिसने सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश बनी। बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिंधी पंचायत युवा विंग्स के अध्यक्ष कौशल शर्मा, उपाध्यक्ष कमल गंगवानी एवं महासचिव जितेंद्र गंसानी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सिंधी पंचायत युवा विंग्स की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में महापौर सहित पदाधिकारी भी मौजूद रहे इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, निगम के चेयरमैन राजा माखीजा, शैंकी बग्गा, संतोष पिल्ले, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, सुशील सुखीजा, पूज्य सिंधी समाज राजनांदगांव से मन्नूमल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज, अधिवक्ता रमेश गंगवानी एवं सिंधी पंचायत प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सराहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *