एक पेड़ एक जिंदगी अभियान… बालोद में तुलसी का बीज लगा हरियाली का संदेश दिया

भास्कर न्यूज | बालोद पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बिखेरने के लिए दैनिक भास्कर की अनूठी पहल एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत शुक्रवार को बालोद जिले में प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवियों और दैनिक भास्कर के पाठकों ने अपने घर के आंगन और कार्यालय में तुलसी के बीज लगाए। इस दौरान सभी ने बीज के अलावा पौधरोपण कर उनकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत बालोद तहसीलदार आशुतोष शर्मा, एसडीओपी देवांश राठौर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने घर मे तुलसी के बीज लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पेड़ लगाना भविष्य को सौंपने जैसा है: यादव नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि बीज की बुआई, पौधे लगाना केवल सामाजिक कार्य नहीं बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सौंपने जैसा उपहार है। दैनिक भास्कर की यह पहल कई दृष्टिकोण से फायदेमंद है। यह पहल नई सोच को जन्म दे रही है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन ने कहा कि दैनिक भास्कर के अभियान में हमारी भागीदारी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है। आज के समय में धरती को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए हर नागरिक को एक पौधे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आईएमए अध्यक्ष व शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप जैन ने अपनी पत्नी समाजसेवी त्रिशला जैन के साथ तुलसी का बीज लगाया। जैन ने कहा कि हर पौधा एक जीवन है। हमें सिर्फ लगाना नहीं, उसे जिंदा रखना और बड़ा करना भी सीखना होगा। संभव है बदलाव: ललिता समाजसेवी ललिता जैन ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सभी को पौधरोपण कर जिम्मेदारी निभानी होगी। दैनिक भास्कर की पहल अच्छी है। पाठकों के हर घर में तुलसी के बीज भेजकर हरियाली बिखेरने का प्रयास अनुकरणीय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *