तनौद | विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पामगढ़ विकासखंड के ग्राम तनौद की सेवा सहकारी समिति में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। आयोजन संस्था प्रबंधन शिव प्रसाद पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर साहू सरपंच प्रतिनिधि रहे। अध्यक्षता रामहरि साहू ने की। अन्य उपस्थित जनों में अर्जन साहू, आशुतोष साहू, शिव साहू, रिखी राम, रामकुमार केंवट, राजकुमार कंवर, सुखराम, रामू और चेतन साहू शामिल रहे। रामहरि साहू ने कहा कि पेड़ धरती पर सबसे जरूरी चीजों में से एक हैं। ये इंसानों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। फिट और खुश रखने में मदद करते हैं। पेड़ जीवन का अहम हिस्सा हैं। हम कई चीजों और सेवाओं के लिए पेड़ों पर निर्भर हैं। खासकर शुद्ध हवा के लिए।


