एक रात में तीन किसानों की ट्यूबवेल से तार चोरी:हनुमानगढ़ के नवां गांव में वारदात; गांव के युवकों पर शक, केस दर्ज

हनुमानगढ़ के निकटवर्ती गांव नवां में एक ही रात में तीन किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल से तांबे की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन थाना में गांव के ही कुछ युवकों पर चोरी का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया गया है। गांव नवां निवासी सावन खां ने जंक्शन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर की रात को उसके, जगरूप सिंह और मोहम्मद हुसैन के खेत में लगी ट्यूबवेल मोटरों से लगभग 260 फुट तांबे की तारें चुरा ली गईं। तीनों के खेत चक 2 आरआरडब्ल्यू, नवां में पास-पास ही हैं। 3 दिसंबर की सुबह जब वे खेत पहुंचे तो मोटर की तारें गायब मिलीं। आसपास पूछताछ और तलाश के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में शक के आधार पर गांव के ही रवि और जांबा उर्फ कश्मीर खां सहित 2-3 अन्य युवकों पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई गई। गांव स्तर पर मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की गई तार की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *