भास्कर न्यूज | रायगढ़ वन परिक्षेत्र रायगढ़ में हाथी ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। बंगुरसिया समेत आसपास के 4 गांव में 9 कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा हाथी ने घरों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया और केले की फसल को बर्बाद कर दिया। खाने की तलाश में हाथी गांवों की ओर पहुंच रहे हैं। अलग-अलग गांवों में कई घरों को नुकसान पहुंचाने के बाद बाद रात में हाथी वापस जंगल चला गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हाथी के किए गए नुकसान का आकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात एक हाथी जंगल से निकलकर भगोरा गांव के बस्ती पहुंच गया। यहां खाने की तलाश करते हुए उसने नरेन्द्र यादव और प्रहलाद भोय के घर को ढहा दिया। इसके अलावा यहां ग्रामीणों के केला फसल को भी हाथी ने बर्बाद कर दिया। हाथी के आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो हो-हल्ला कर उसे गांव से खदेड़ा गया। तब यहां से निकलकर हाथी चकाबहाल गांव पहुंच गया और यहां सुरेन्द्र चौहान, अनिरुद्ध खंडेत, संधर धनवार और सुरुज सिदार के भी कच्चे घर को ढहा दिया। हाथी पर नजर रख रहे ^एक ही रात में हाथी ने 4 गांव में मकान, केला फसल को नुकसान किया है। आकलन के बाद ग्रामीणों का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा हाथी पर लगातार निगरानी की जा रही है और हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों को अकेले जंगल नहीं जाने कहा जा रहा है। हेमलाल जायसवाल रेंजर


