श्रीगंगानगर| पुरानी आबादी स्थित श्री कृष्ण मंदिर में बुधवार आज रात 9:15 बजे से भव्य भजन संध्या होगी। अयोध्या के आशुतोष महाराज के सानिध्य में गायक यश कालड़ा व अन्य भजनों की प्रस्तुति देंगे। रात्रि 12 बजे आतिशबाजी के साथ नववर्ष 2026 का स्वागत होगा और श्रद्धालुओं को केसर युक्त दूध व गाजर पाक का भोग वितरित किया जाएगा।


