एक साल पहले जहां तनाव हुआ, वहीं फिर बवाल:भोपाल में निगरानी बदमाश दोनों हाथों में तलवार लेकर युवक को मारने दौड़ा; वीडियो आया सामने

भोपाल में ठीक एक साल पहले जहांगीराबाद की गल्ला मंडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। डीजीपी ने भोपाल पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी। पूरी घटना की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने तलब की थी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, वहीं एक बार फिर निगरानी बदमाश और उसके करीबियों ने जमकर हंगामा किया। दोनों हाथों में तलवार लेकर निगरानी गुंडा हुकम सिंह लोगों को खदेड़ता दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपी हुकुम और उसके बड़ी संख्या में साथी युवकों को गालियां देते हुए देखा गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। महिलाएं भी लाठी और डंडों से लैस नजर आ रही हैं। पुलिस बल मौके पर है और घटना की तस्दीक कर रहा है। टीआई मान सिंह ने बताया कि वे मौके पर मौजूद हैं और हुकुम की तलाश की जा रही है। सरदार मोहल्ले में एक ही समुदाय के बीच विवाद हुआ है। जानिए क्यों हुआ था यहां बवाल स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले साल तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पांच महिलाएं भी घायल हुई थीं। कई दिन तक हालात तनावपूर्ण रहे थे। एक पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत एक रास्ते को बंद करने को लेकर हुई थी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार तेज गाड़ी चलाकर निकलते थे। बच्चे बाहर खेलते हैं, जिससे एक्सीडेंट का डर बना रहता था। इसी के चलते रास्ते को बंद किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *