एक साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार:पिछले साल से काट रहा था था फरारी. अब पुलिस ने पकड़ा

अवैध शराब तस्करी के एक मामले में पिछले 1 साल से फरार आरोपी को भीलवाड़ा की गुलाबपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है इसी के तहत गुलाबपुरा थाना सर्किल के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ये आरोपी 1 साल से फरार चल रहा था। यह था मामला 22 अक्टूबर 2023 को गुलाबपुरा पुलिस ने एक सफेद रंग की टाटा 407 गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 235 पेटी जप्त की थी और आरोपी शिवलाल चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।जांच के दौरान के दौरान अभियुक्त शिवलाल के विरुद्ध चालान पेश किया गया। इस मामले में शामिल एक और आरोपी हीरालाल की पुलिस तलाश कर रही थी। इसे 19 दिसंबर 2024 को पुलिस ने गिरफ्तार किया।यह थे टीम में शामिल थाना प्रभारी पूरणमल, एएसआई सुंदरम, कांस्टेबल मुकेश, विजयपाल, शंभू सिंह इनको किया गिरफ्तार आरोपी शिवलाल चौधरी पिता कालू लाल चौधरी 35 निवासी उदयपुर ( इसे पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था) हीरालाल पिता उदयलाल (50) निवासी विजय सिंह पथिक नगर उदयपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *