एक साल से फरार हथियार तस्कर गिरफ्तार:महिला से मंगवाई थीं 4 पिस्तौलें, आरोपी को बुरहानपुर पुलिस लखनऊ से लाई

बुरहानपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक साल से फरार चल रहे हथियार तस्कर अंकित उर्फ कृष्णा परोख को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी मैनपुरी यूपी का निवासी है और उसे खकनार थाना क्षेत्र से जुड़े एक हथियार तस्करी के मामले में पकड़ा गया है। यह मामला 9 नवंबर 2024 का है, जब आरोपी पिंकीबाई पति प्रेमचंद से चार हस्तनिर्मित देसी पिस्तौलें जब्त की गई थीं। इस घटना के बाद से अंकित उर्फ कृष्णा फरार चल रहा था। पुलिस लखनऊ भेजी गई, जहां से अंकित को हिरासत में लिया गया। 9 नवंबर 2024 को खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना मिली थी कि नायर फाटे के आगे नांदुरा डोईफोडिया रोड पर एक महिला अवैध पिस्तौल के साथ खड़ी है। पुलिस ने पिंकीबाई को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से 4 देसी पिस्तौलें, मैगजीन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया था। पूछताछ में पिंकीबाई ने खुलासा किया था कि ये हथियार उसे अंकित उर्फ कृष्णा ने लाने के लिए भेजे थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने अंकित को उत्तर प्रदेश से लाकर गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *