एक हफ्ते से गंदे पानी में रहने को मजबूर ढोका मोहल्ला के लोगों ने मटका फोड़ किया प्रदर्शन

पार्षद अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले चार सालों से बरसात के समय क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है। पिछले महीने बरसात होने पर फिर से हालात बिगड़ गए। नाले की नियमित सफाई न होने के कारण पानी बैक होकर मोहल्ले में भर जाता है। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के पास नाले पर पुल और पंपिंग स्टेशन तो बना दिया गया है, लेकिन पीछे से अधिक पानी आने पर पंपिंग स्टेशन पानी निकालने में नाकाम साबित होता है। नाले का पानी निकलकर गलियों में चला जाता है। इस समस्या को लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान काउंसलर श्याम सुंदर मल्होत्रा, इंदरजीत इंदी और सोनू भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। भास्कर न्यूज | लुधियाना ढोका मोहल्ला में पिछले दिनों हुई बरसात के बाद गंदा नाला ओवरफ्लो हो गया। इससे नाले का दूषित पानी गलियों और घरों तक पहुंच गया। हालात ऐसे बने कि कई घरों में पानी भर गया। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद हालात जस के तस बने रहे। नाले का ओवरफ्लो पानी लगातार गलियों और घरों में जा रहा है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को कौंसलरों के साथ नगर निगम के जोन-डी कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। विरोध के दौरान लोगों ने घड़े फोड़कर रोष जताया। प्रदर्शन के बाद निगम हरकत में आया और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। निगम कर्मियों ने नाले में लगी जाली हटाई, इसके बाद मोहल्ले में पानी का स्तर कुछ कम हुआ। मंगलवार से मोहल्ले की सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस समस्या से करीब 500 से 700 लोग सीधे तौर पर प्रभावित हैं, जबकि मोहल्ले की कुल आबादी लगभग 2500 है। जिनको भी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हर साल बरसात के मौसम में गंदा नाला ओवरफ्लो हो जाता है। नाले का दूषित पानी घरों में घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। हाल की बरसात के बाद भी नाले का पानी सड़कों और गलियों में फैल गया, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई और घरों में पानी भर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *