कोलार के राजहर्ष ए सेक्टर में एक हफ्ते से बोर से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इसे पीना तो दूर कपड़े और बर्तन धोना भी मुश्किल है। 500 से ज्यादा घरों में ये परेशानी है। रहवासियों ने इसकी शिकायत भी नगर निगम समेत अन्य जिम्मेदारों से की है। पीएचई के पूर्व ईई आरबी राय कहते हैं, कोलार में सालों से सीवेज को सैप्टिक टैंक में स्टोर किया जाता रहा है। अभी भी ललिता नगर वाले हिस्से में सैप्टिक टैंक चल रहे हैं। आशंका यही है कि कोई सैप्टिक टैंक लीकेज हुआ और ग्राउंड वाटर दूषित हुआ। ^सालों से इसी बोर का पानी उपयोग कर रहे हैं। लेकिन, बीते कुछ दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इससे बर्तन तक नहीं धो पा रहे। इधर-उधर से पानी ला रहे हैं। -नीता ठाकुर, रहवासी ^इस तरह की शिकायत मुझे नहीं मिली है। ग्राउंड वाटर दूषित होने की एक ही वजह होती है, सीवेज जमीन के अंदर बैठना। मैं कल मौके पर जाकर देखूंगा और समस्या का समाधान किया जाएगा।
राजेंद्र त्रिवेदी, सीवेज प्रभारी, नगर निगम


