एक ही स्कूल के 9 शिक्षक और 3 प्यून अनुपस्थित:DEO ने सभी को थमाया नोटिस, 3 दिन के अंदर मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के एक स्कूल में एक दिन में 9 शिक्षक एक साथ अनुपस्थित पाए गए। साथ ही इसी स्कूल के 3 प्यून भी नदारद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। वहीं अनुपस्थित शिक्षकों और प्यून को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। सभी से 3 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। दरअसल, DEO बीआर बघेल ने 12 जुलाई को जिले के बास्तानार और तोकापाल ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह करीब 7:40 को तोकापाल ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मावलीभाटा स्कूल पहुंचे। वहीं निरीक्षण के दौरान स्कूल के 9 टीचर्स सहित 3 प्यून अनुपस्थित मिले। DEO ने एक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इन्हें थमाया नोटिस हायर सेकेंडरी स्कूल मावलीभाटा के निरीक्षण में व्याख्याता नियमित नगेश कुमार दास, व्याख्याता एलबी लोकेश कुमार नाग, गेंदकुमारी तिवारी, कुमारी पूजा ठाकुर, अंशुमाला मिंज, नियमित शिक्षक उग्रेश कुमार सोरी, शिक्षक एलबी राधाकृष्ण ध्रुव, दुतिका कश्यप एवं अनिता ठाकुर को नोटिस थमाया गया है। इनके अलावा प्यून बुधमनी बघेल, दीपिका सेठिया और चंद्रकला बघेल को भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *