एग्जाम के पहले CBSE करेगा साइको-सोशल काउंसलिंग:मेंटल स्ट्रेस से डील करने काउंलर्स की स्पेशल टीम बनी; रायपुर के 86 स्कूलों के बच्चों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अपनी वार्षिक निःशुल्क साइको-सोशल काउंसलिंग सेवा के पहले चरण की शुरुआत 6 जनवरी 2026 से कर दी है। यह सेवा 1 जून 2026 तक जारी रहेगी। CBSE के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े तनाव, चिंता और भावनात्मक दबाव को कम करना है, ताकि छात्र 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थ्योरी परीक्षाओं में आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन के साथ शामिल हो सकें। 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा छात्र किसी भी समय 1800-11-8004 पर कॉल कर सकते हैं।यह IVRS सेवा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें— टेली-काउंसलिंग: विशेषज्ञों से सीधी बातचीत सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक, छात्र और अभिभावक टेली-काउंसलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसमें 73 प्रशिक्षित विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें— भारत के अलावा नेपाल, जापान, कतर, ओमान और यूएई में कार्यरत काउंसलर भी इस सेवा से जुड़े हैं। ऑनलाइन स्टडी और स्ट्रेस मैनेजमेंट संसाधन CBSE की वेबसाइट www.cbse.gov.in पर छात्रों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट, प्रभावी स्टडी स्ट्रैटेजी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराए गए हैं, जो सरल और आसानी से समझने योग्य हैं। बोर्ड की अपील CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान इन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि परीक्षा के दबाव को सकारात्मक तरीके से संभाला जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *