भास्कर न्यूज | धमतरी विश्व एड्स दिवस पर शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी में एड्स जागरूकता पर कार्यक्रम हुआ। प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर विभिन्न संदेश प्रस्तुत किए। कॉलेज के विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ओपी चंदे ने कहा कि एचआईवी शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र पर हमला कर इसे कमजोर कर देता है और इस कारण शरीर विभिन्न बीमारियों का घर बन जाता है। इस तरह एचआईवी शरीर में एड्स रोग उत्पन्न करता है। बीएससी बायो तृतीय वर्ष की छात्रा ने एचआईवी एड्स पर विभिन्न जागरूकता संदेश दिया। अंकिता ने बताया कि कोरोना वायरस की तरह एचआईवी वायरस भी ट्रांस स्पीशीज माइग्रेशन कर मानव जाति में आया और इस तरह एड्स की शुरुआत हुईं। आरुषि ने बताया कि एचआईवी वायरस संक्रमित व्यक्ति को पता चले बिना ही लंबे समय उसके शरीर में बना रहता है। यह वायरस धीरे-धीरे प्रतिरक्षा तंत्र को बेहद कमजोर कार्य देता है, तब यह एक गंभीर बीमारी एड्स का रूप ले लेता है। ज्योति ने कहा कि “एड्स एक बीमारी है, जिससे लड़ना हमारी जिम्मेदारी है। चेष्टा ने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति हमें सहानुभूति रखने चाहिए तथा उन्हें इससे लड़ने में मदद करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. डीआर चौधरी, डॉ. रोहिणी मरकाम, डॉ. जेएल पाटले, ओपी चन्दे, राजेश जांगड़े, हुकेश मारकंडेय, दानेश्वर साहू, दामिनी ठाकुर, आकाश साहू, रामचंद सोनी, रोली जांगड़े, पोखराज साहू, डॉ. जयश्री रणसिंह, पूर्णिमा साहू, तीजन साहू, सतीश साहू आदि उपस्थित थे।


