रांची | हिंदपीढ़ी के एम आर हॉल में एचएमके पब्लिक स्कूल का 19वां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व पार्षद नाजिया असलम और विशिष्ट अतिथि इबरार अहमद और तनवीर अहमद उपस्थित थे। छात्रों ने कविता पाठ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और नृत्य-गीत की प्रस्तुति दी। स्कूल के ट्रस्टी सकीना अहमद ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।


