एचएमवी कॉलेज में जलवायु परिवर्तन पर स्कूल टीचर्स के लिए करवाई वर्कशॉप

जालंधर | एचएमवी कॉलेज ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से स्कूल अध्यापकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की महत्व बताई गई। प्रोग्राम में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जीएनडीयू अमृतसर के वनस्पति और पर्यावरण विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. आदर्श पाल विग बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे। उन्होंने वर्मीकल्चर की तकनीकों पर विस्तार पूर्वक विचार रखें। उन्होंने अर्थ-वार्म को इकोलॉजिकल इंजीनियर कहा। कॉलेज प्रिंसीपल एकता खोसला ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को शैक्षणिक निर्देशों से परे जाकर छात्रों में मजबूत पर्यावरण मूल्यों को स्थापित करना है। यहां डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा भी मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *