एचटी लाइन ठीक, सुबह नर्मदा लाइन में कम प्रेशर से आएगा पानी

बिजली की एचटी लाइन के मेंटेनेंस सोमवार को पूरा हो गया है। पहले इसमें दो दिन लगने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले ही पूरा का हो गया। इसके चलते नर्मदा लाइन से शहर भर में 157.5 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। लाइन के ठीक होने के कारण सोमवार रात को पानी की लाइन शुरू हो गई। हालांकि सोमवार को कुछ इलाकों में कम दबाब से पानी की सप्लाई होगी, जो देर शाम तक पूरी तरह बहाल होगी। यहां रहेगा आज भी आंशिक प्रभाव रहेगा होशंगाबाद रोड की सभी कॉलोनी, चिनार ड्रीम्स, हरिगंगा नगर, मिसरोद क्षेत्र की सभी कालोनियां, दीपड़ी, समरधा, रापड़िया क्षेत्र, कटारा हिल्स की सभी कालोनियां, लहारपुर, बाग सेवनिया, बाग मुगालिया, रोहित नगर, बावड़ियाकलां, एम्स क्षेत्र, साकेत नगर के समस्त फेस, शक्ति नगर, बरखेड़ा पठानी, विद्यानगर, नारायण नगर, गणेश नगर, जाटखेड़ी, अवधपुरी, खजूरीकलां। आजाद नगर, पंचशील नगर, रविदास नगर, पिपलिया पेंदे खां, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर, पटेल नगर, आनंद नगर, बिजली कालोनी, शिव नगर, रागिरी, पिपलिया बी-सेक्टर, कल्पना नगर, सोनागिरी ए, बी-सी सेक्टर, अशोक विहार, मानक विहार, इंद्रपुरी ए, बी-सी सेक्टर, राजीव नगर, गुप्ता कॉलोनी, भारत नगर, नरेला संकरी। चांदबड़, अशोका गार्डन, जहांगीराबाद, बैंक कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी, झंडा कॉलोनी, लाल परेड मैदान, अहीर मोहल्ला, स्टेट गैरेज, आम वाली मस्जिद, चर्च रोड, पुलिस मुख्यालय, अर्जुन नगर, दुर्गा नगर और राजीव नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *