अमृतसर| अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेज (एजीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के इग्नाइट एजुकेशन ग्रुप के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी पंजाब और उत्तर भारत के छात्रों को वैश्विक शिक्षा के अवसर देगी। समझौते के तहत तीन करियर-उन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। ये पाठ्यक्रम इग्नाइट एजुकेशन ग्रुप के सहयोग से चलेंगे। छात्र एजीसी अमृतसर में ही पढ़ाई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का अनुभव मिलेगा। पाठ्यक्रम पूरा करने पर छात्रों को ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय से प्रमाणपत्र मिलेगा। यह प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होगा। इससे छात्रों को खासकर ऑस्ट्रेलिया में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। एजीसी के चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि एजीसी वैश्विक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है। यह समझौता हमारे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल ने कहा, यह साझेदारी छात्रों को कैंपस से ही वैश्विक शिक्षा पाने का मौका देगी।


