भास्कर न्यूज | राजनगर संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक एसईसीएल का दो दिवसीय 6वां अधिवेशन राजनगर के मधुबन क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष रावेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी, अशोक यादव सदस्य वेलफेयर बोर्ड, केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह व अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रावेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व एटक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कामरेड कन्हैया सिंह को हसदेव क्षेत्र एसईसीएल एटक का अध्यक्ष व कामरेड अजय विश्वकर्मा कोरबा को महामंत्री बनाया। वहीं विजय मुदलियार को कोषाध्यक्ष चुना। मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि हम मजदूर की समस्याओं को प्रबंधन के सामने रखने का प्रयास करेंगे। वहीं मजदूरों के ऊपर सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सभी श्रम कानून को तोड़कर सरकार चार श्रम संहिता को 1 अप्रैल से लागू करने जा रही है, लेकिन कोयला मजदूर पूरा संघर्ष करने के साथ ही 20 मई को देशव्यापी हड़ताल कर इस श्रम कानून को निरस्त करने की मांग करेगा। सरकार के नए श्रम कानून को निरस्त नहीं करने पर कोयला श्रमिक संघ आंदोलन करेगा।


