एटा में ऑनर किलिंग हुई है। बीती रात को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी छिपे उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लग गई। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों को पकड़कर लाठी डंडों और ईट पत्थरों से पीट पीटकर मार डाला। गांव वालों ने शोर शराबा सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे। वारदात जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया सुहागपुर की है। पुलिस ने बताया कि गढ़िया सुहागपुर गांव में दीपक (24) नामक युवक अपनी प्रेमिका शिवानी (19) से मिलने उसके घर पहुंचा था। लड़की के परिजनों ने दोनों को घर के पीछे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। दोनों को पकड़कर लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


