एटा में एक युवक ने 33 हजार की हाइटेंशन लाइन से पकड़कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक परेशान चल रहा था। हाईटेंशन लाइन से जलकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दर्दनाक मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामला आगरा रोड चुंगी क्रिश्चियन कॉलेज से पहले का है। पहले देखें हादसे की तीन तस्वीरें… गोविंद (45) का अपनी पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके आगरा चली गई। इसी बात को लेकर गोविंद काफी परेशान रहने लगा था। रविवार को शाम करीब 7 बजे आगरा रोड पर ही एक पेड़ के पास आयशर कैंटर खड़ी थी। गोविंद पहले कैंटर पर चढ़ा फिर सूखे हुए पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के ऊपर से एक हाईटेंशन तार जा रही थी। गोविंद ने तार को पकड़ लिया। जैसे ही उसने तारों को पकड़ा वैसे ही उसके शरीर से चिंगारी उठने लगी। करीब दस मिनट तक उसके शरीर से आग की लपटे उठती रहीं। घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को नीचे उतारा। प्रभारी कोतवाली नगर राजेश सिंह चौहान ने बताया कि गोविंद अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में रहता था। इनका कोई बच्चा नहीं था। भांजी को अपने साथ रखता था। किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई जो छोड़कर चली गई थी। गोविंद मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। तनाव के चलते रविवार की देर शाम पेड़ पर चढ़ गया था। हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया युवक की मौत हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग एटा। करंट लगने के बाद युवक पेड़ पर लटक गया था। बिजली बंद होने के कारण सब जलने लगा था। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जानकारी पर दमकल विभाग मौका पहुंची और आग बुझाई और रेस्क्यू करते हुए शव को नीचे उतारा है। दो घंटे तक आगरा रोड रहा बंद एटा। आगरा रोड पर यह घटना हुई थी। शव में आग लग जाने के कारण पुलिस ने दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया था जिसके कारण आगरा रोड पर लंबा जाम लग गया। करीब 2 घंटे तक सड़क पर वहां फंसे रहे जाम लगने से लोग परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सकता है। मृतक की मौसी रामश्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी नाराज होकर आगरा मायके चली गई घर से न जाने कितने बजे निकल आया और आत्महत्या कर ली पत्नी से कोई बात हुई है आज ही पत्नी अपने मां बाप के पास आगरा गई है। ये खबर भी पढ़ेंः- महाकुंभ का पहला स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई:12 किमी पैदल चल रहे; डुबकी लगाकर विदेशी भक्त बोले- जय श्रीराम महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। सुबह 8 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। 12 किमी एरिया में बना स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरा है। संगम में हर घंटे में 2 लाख लोग स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे। संगम पर एंट्री के सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ है। महाकुंभ में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इसके चलते श्रद्धालु 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


