भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा रविवार को शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर निशुल्क एडवांस डिवाइस एक्युप्रेशर चिकित्सा थेरेपी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दुर्ग न्यायालय से लोकपाल नेहा गुप्ता और वरिष्ठ सुशील कोठारी थे। उन्होंने हिंदी दिवस पर कहा हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। लोकपाल नेहा गुप्ता ने कहा एडवांस चिकित्सा थेरेपी से अंदरुनी बीमारियों का पता चलने से इलाज में सहुलियत होती है। एडवांस एक्युप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने सेवा दी। उन्होंने 50 से अधिक मरीजों की एक्युप्रेशर मशीन से जांच की। शरीर के रक्त संचरण के लिए ब्लड सर्कुलेशन मसाज मशीन में खड़ा कर शारीरिक व्याधि से राहत पहुंचाई। डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बाजार में मिलने वाले सैनेटरी पैड की उपयोगिता और इससे उत्पन्न परेशानियों के संबंध में डेमो दिखाया। बताया कि महिलाओं द्वारा ट्रेडिशनल उपयोग किए जाने वाले घरेलू पैड इससे कहीं ज्यादा अच्छे हैं। बाजार में मिलने वाले सैनेटरी पैड में प्लास्टिक व केमिकल का उपयोग होता है। समारोह के दौरान शिक्षकों सम्मान भी किया गया प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की संरक्षिका पुष्पा बहन, प्रभा बहन, कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षक सरस्वती माहेश्वरी, शारदा तिवारी, अध्यक्ष अलका जानी मौजूद रहीं। उन्होंने स्कूल की प्राचार्य प्रवीण गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, तनुजा महिलांगे, उमा सिन्हा, कोमल वासनिक, संगीता यादव, नसरीन अख्तर, नम्रता साहू, स्वाति डूमरे एवं हेमवती गुप्ता, सपना झा का सम्मान किया गया। सचिव साधना तिवारी, आशा गुप्ता, शोभा चोपड़ा,अनीता जैन, प्रज्ञा बरडिया, पुष्पा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।


