एडवोकेट मुकेश सैनी बने खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष:कांग्रेस विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग में मिली जिम्मेदारी

खैरथल-तिजारा जिले में कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग का संगठनात्मक विस्तार किया गया है। किशनगढ़बास क्षेत्र के गंज निवासी एडवोकेट मुकेश सैनी को खैरथल-तिजारा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनियां द्वारा पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर की गई है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति पर एडवोकेट मुकेश सैनी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। सैनी ने बताया कि जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, विधि और मानवाधिकार से जुड़े मामलों में आमजन की आवाज उठाने तथा आरटीआई के माध्यम से पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को गांव-गांव तथा आमजन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। मुकेश सैनी ने अपनी नियुक्ति के लिए पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सी.पी. जोशी, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पद्मश्री सूर्यदेव सिंह बारेठ और प्रदेश सचिव एडवोकेट संजीव सिंह बारेठ सहित पार्टी आलाकमान का आभार जताया। एडवोकेट मुकेश सैनी की नियुक्ति पर अधिवक्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। बधाई देने वालों में गुलाब शर्मा, फतेह मोहम्मद, मेहरद्दीन खान सहित कई अधिवक्ता और गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुकेश सैनी लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग को जिले में नई मजबूती मिलेगी और आमजन के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *