एडीएम अभिषेक कवर्धा स्थानांतरित, देवांगन और सिंग को मिलीं जिम्मेदारियां

दुर्ग | कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नए आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर जिला दुर्ग अभिषेक अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम के पद पर स्थानांतरित किए जाने के कारण जिले में पदस्थ अपर कलेक्टरों के बीच कार्य विभाजन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूर्व के समस्त आदेशों को अधिक्रमित करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जानकारी के अनुसार, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन को न्यायालय अपर कलेक्टर दुर्ग (अनुभाग धमधा व पाटन) का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अपर कलेक्टर देवांगन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय महाविद्यालय कचान्दूर, नशा मुक्ति अभियान, चिटफंड शाखा, ई-ऑफिस, कॉल सेंटर और माननीय मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए नोडल अधिकारी होंगी। अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंग को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दुर्ग के कार्यों का प्रभार सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *