एडीएम सहारण ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां देखी:पीने के पानी, धूल की समस्या को लकेर अधिकारियों को दिए निर्देश

कोटपूतली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बुधवार को राजकीय एलबीएस महाविद्यालय के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम सहारण ने परेड का संचालन देखा और खेल मैदान की बाउंड्री तथा सफाई के संबंध में नगर परिषद आयुक्त को मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होंने परेड में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और धूल उड़ने से रोकने के लिए मैदान में पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियाँ पूरी करने को कहा। सहारण ने आगंतुकों के लिए बैठक व्यवस्था, मंच की तैयारी, झंडारोहण, पीटी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित चल रही तैयारियों की जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *