एथलेटिक्स में नसीम ने 100 मीटर, निधि ने 1500 मीटर में गोल्ड जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया इंटर-एनआईटी एथलेटिक्स व शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित तीन दिवसीय इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में देशभर के 22 एनआइटी संस्थानों के करीब 600 खिलाड़ी एथलेटिक्स और शतरंज के पुरुष व महिला वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया ने मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उनके साथ रजिस्ट्रार प्रो. अजय बंसल, डीन प्रो. अनीश सचदेवा, प्रो. सुभाष चंद्र, डॉ. गुरमेज सिंह धालीवाल और स्पोर्ट्स ऑफिसर विजय कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। एथलेटिक्स में जालंधर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनवाथु राजेश ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल, नसीम अख्तर ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में लोकेश एनआईटी कुरुक्षेत्र ने गोल्ड, 3000 मीटर दौड़ में अल्का मिंज एनआईटी पटना ने पहला स्थान, 1500 मीटर में जालंधर की निधि यादव ने गोल्ड, मुस्कान ने सिल्वर मेडल, राम्या एनआईटी जमशेदपुर ने तीसरे स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप में राशिका एम एनआईटी पुडुचेरी को गोल्ड, नसीम अख्तर जालंधर को सिल्वर मेडल मिला। शतरंज में वीएनआईटी नागपुर ने एसवीएनआईटी सूरत को 3-1 से हराया। महिला वर्ग चार राउंड के बाद एनआईटी कालिकट 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि एनआईटी राउरकेला, एनआईटी त्रिची, एनआईटी पटना, एनआईटी सुरथकल और एनआईटी सूरत 6-6 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर है। पुरुष वर्ग में एनआईटी त्रिची 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। एनआईटी सुरथकल 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, एनआईटी जालंधर, एनआईटी रायपुर और एनआईटी कालीकट 6-6 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *