रांची | सीपीआई माओवादी षड्यंत्र मामले में गिरफ्तार बच्चा सिंह उर्फ मुकेश उर्फ बच्चा बाबू (52) को एनआईए ने कस्टडी में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। पूछताछ 13 जनवरी की सुबह तक चलेगी। उसके बाद उसे एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व जांच अधिकारी ने कोर्ट में आवेदन देकर 15 दिनों की पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी थी। अदालत ने आवेदन पर सुनवाई के बाद 7 दिनों की पूछताछ करने की अनुमति प्रदान की। अनुमति मिलने के बाद आरोपी से एनआईए ने पूछताछ प्रारंभ कर दी है। बोकारो के बोकारो थर्मल गोविंदपुर निवासी बच्चा सिंह को एनआईए टीम ने 3 जनवरी को गिरफ्तार किया है। बच्चा सिंह प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति(एमएसएस) का राज्य सचिव रह चुका है।


