जालंधर| एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई की बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सीसैब स्पेशल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन दो अगस्त तक कर सकते है। इसके लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवारों द्वारा 2 अगस्त शाम 5 बजे तक भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 3 अगस्त को सुबह 10 बजे जारी होगा। पंजीकरण, शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड की अंतिम तारीख 3 अगस्त शाम 5 बजे है। भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान 4 अगस्त किया जाएगा। डीएएसए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी आपत्तियों का जवाब देने की अंतिम तारीख 6 है। डेटा मिलान 8 अगस्त शाम 5 बजे तक होगा।वहीं पहले राउंड का रिजल्ट डीएएसए और सीसैब स्पेशल राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम 9 अगस्त शाम 5 बजे जारी होगा। उसी दिन से उम्मीदवार अपनी इच्छा फ्रीज स्लाइड, फ्लोट, सरेंडर, विड्रॉल या एग्जिट के रूप में दर्ज कर सकेंगे। सीसैब स्पेशल के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग, और आईएएफ शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और आपत्तियों का जवाब 9 से 12 अगस्त शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त होगा। उसी दिन से उम्मीदवार अपनी इच्छा दर्ज कर सकेंगे। सीसैब स्पेशल के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड 14 से 16 तक किया जा सकेगा। राउंड-3 के लिए दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी आपत्तियों का अंतिम समाधान 18 अगस्त शाम 5 बजे तक होगा। इसी दिन आईएएएफ भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त शाम 5 बजे जारी होगा। इसके बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड 19 से 21 अगस्त शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी अंतिम आपत्तियों का समाधान 22 अगस्त तक किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को 23 अगस्त तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।


