एनआईटी मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर चला बुलडोजर

भास्कर न्यूज| सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वालों भारी वाहनों को संकीर्ण सड़कों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर जियाडा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया है। सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश जारी करने के बाद दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। चिह्नित स्थल एनआइटी मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई 70 झोपड़ीनुमा दुकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। अभियान को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं अभियान चलने से सड़क किनारे मौजूद चाय दुकान, पंक्चर दुकान, होटल आदि को ध्वस्त कर दिया गया। जिससे इनके संचालकों के समक्ष अब रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। जियाडा और जिला प्रशासन लगातार औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाएगा। इसके तहत 20 जनवरी तक यह अभियान चलता रहेगा। सीतारामपुर बांध की ओर जाने वाली सड़क किनारे स्थित मेसर्स पम्मी धर्मकांटा नियर थर्ड फेज तक 17 जनवरी को अभियान चलेगा। एंट्री प्वाइंट सुधा मोड़ के डबल रोड से लेकर डीवीसी सबस्टेशन होते हुए वास्को नगर के समीप स्थित इकाई एसके लॉजिस्टिक्स तक 20 जनवरी को अभियान चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *