जिले के गांव टल्लेवाल में एक एनआरआई की कोठी में करीब 10 दिन पहले ही आकर रहने लगे जिला लुधियाना की एक महिला और एक पुरुष ने सुसाइड कर लिया। हत्या का पता गांववासियों को सुबह लगा जब घर के अंदर से किसी ने गेट ही नहीं खोला। शुक्रवार को पड़ोसियों ने दीवार फांदकर देखा तो पुरुष ने गले में फंदा लगाया हुआ था, जबकि महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। महिला के जहरीला पदार्थ निकलने की आशंका है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक परमिंदर सिंह जिला लुधियाना के मछीवाड़ा का रहने वाला है, जबकि लड़की बलजीत कौर जिला लुधियाना के जगराओं की रहने वाली है। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार लड़के ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है और लड़की ने जहरीला पदार्थ से निकलकर जान दी है। गांववासियों ने बताया कि यह घर प्रताप सिंह का है, जो इस वक्त अमेरिका में रह रहा है और उसने अपने एक रिश्तेदार को घर की चाबी दी हुई थी। मृतकों ने इस घर को किराए पर रहने के लिए लिया था। यह अपने घर से किस तरह से आए थे और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों में किस तरह के संबंध थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवारों के हवाले किया जाएगा। जानकारी के अनुसार लड़की अविवाहित थी और आरकैस्ट्रा का काम करती थी। वहीं, लड़के के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। दोनों लोग घर से बाहर आकर इस तरह क्यों रहने लगे और वह कितने लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है।


