एनआरआई महिला की कंप्लेंट पर सिंगर पर दुष्कर्म का केस

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाबी सिंगर राय जुझार उर्फ जुझार सिंह राय पर एक एनआरआई महिला का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। थाना एनआईआर में सिंगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,420 व 406 के तहत केस दर्ज किया गया है। सिंगर की तलाश में पुलिस ने उसके गांव काला बकरा में रेड की है, मगर वह फरार है। कनाडा की रहने वाली महिला ने 23 अक्टूबर को एडीजीपी को शिकायत दी थी। इसके बाद इंस्पेक्टर गुरविंदर कौर ने जांच की। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला की 2006 में सिंगर राय जुझार कनाडा में हुई थी। इसके बाद वह उसके टच में आ गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि वह 2007 में इंडिया आ गई। सिंगर ने उसे झांसे में लेकर कथित तौर पर शादी कर ली। इससे उसका एक बच्चा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे पता चला कि सिंगर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पैसे और सोना हड़प लिया। इतना ही नहीं, शादीशुदा होते हुए उसका शारीरिक शोषण किया। जांच के लिए सिंगर को बुलाया गया था। उसने महिला से रिश्ते की बात से इनकार किया था। महिला ने जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सबूत सौंपे है। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि महिला ने शारीरिक शोषण के पुख्ता सबूत पुलिस को सौंपे हैं। जांच में कहा गया कि एक साजिश के तहत एनआरआई महिला के साथ ठगी कर उसका शारीरिक शोषण किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *