रांची|रांची यूनिवर्सिटी के स्नातकोत्तर संताली विभाग में शुक्रवार को एनईपी-2020 के अनुसार सिलेबस बनाने को लेकर बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक हुई। सिलेबस में भारतीय ज्ञान परंपरा को शामिल किया गया है। इसकी अध्यक्षता संताली भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रेम मुर्मू ने की। बैठक में संताली ज्ञान परंपरा और आदिवासी दर्शन से जुड़े पाठ्यक्रम की प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में संताली भाषा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्णचंद्र टुडू के अलावा राजकुमार बास्की और फ्रांसिस सी. मुर्मू भी मौजूद थे।


