एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का फेडरेशन ने किया समर्थन

भास्कर न्यूज| नारायणपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ नारायणपुर द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को शुक्रवार को महत्वपूर्ण समर्थन मिला। आंदोलन स्थल पर जिला अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष दीपेश रावटे ने पहुंचकर हड़ताल का समर्थनकिया। रावटे ने कहा कि एनएचएम संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें पूर्णतः न्यायोचित हैं और सरकार को इन पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि फेडरेशन हमेशा एनएचएम संघ के साथ खड़ा रहेगा। एनएचएम संघ की मांगें : संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा नीति लागू करने, वेतन विसंगतियों का निराकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन, ग्रेच्युटी एवं पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का प्रावधान करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध करने की मांग शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *