एनएच-39 पर सड़क हादसे में युवती की मौत:एक बाइक पर सवार थे चार लोग; हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल, एक रांची रिम्स रेफर

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एनएच-39 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हो गई। सिकनी कोलियरी के पास हुए इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान चंदवा के निंद्रा निवासी आरती कुमारी (19) के रूप में हुई है। घायलों में रामगढ़ (रांची) निवासी खुशी कुमारी (18) और चंदवा के रखात निवासी करण लोहरा व सुमित लोहरा शामिल हैं। ये सभी एक ही बाइक पर सवार होकर लातेहार से चंदवा की ओर जा रहे थे। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल सुमित लोहरा को बाद में रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। चंदवा पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान व तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *