डूंगरपुर की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे 48 पर ड्राइवरों को लेन ड्राइविंग सिस्टम के बारे में समझाया। पुलिस ने ड्राइवरों को अपने निर्धारित लेन में चलने के लिए प्रेरित किया। वही लेन में नहीं चलने वाली 100 गाड़ियों के ऑनलाइन चालान बनाकर 40 हजार का जुर्माना बसूला। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने ड्राइवरों को लेन ड्राइविंग सिस्टम समझाया जा रहा है। इसके लिए आज नेशनल हाईवे 48 पर ट्रक कंटेनर ओर कार ड्राइवरों को रोककर उन्हें लेन सिस्टम के बारे में बताया। इसके बाद एक साथ कई गाड़ियों को अपने निर्धारित लेन के अनुसार चलते हुए आगे के लिए रवाना किया। पुलिस ने कहा कि अधिकतर हादसों के बाद देखा जाता है कि वाहनधारी अपने लेन में नहीं चलने के कारण हादसे होते है। निर्धारित लेन में चलने से ट्रैफिक की परेशानी भी नहीं रहेगी और हादसे होने से भी बचेंगे। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर लेन तोड़कर नियम विरुद्ध दूसरे लेन में चलने वाली 100 गाड़ियों के ऑनलाइन चालान काटे गए। वहीं, 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि वाहनधारी अपने लेन में चले ओर नियमों का पालन करे।


