जांजगीर| जिला जांजगीर में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। बड़े हादसों पर रोक लगाने उद्देश्य से लक्ष्य रखा गया था कि जिले की सड़कों के किनारे बने शोल्डरों को दुरुस्त किया जाएगा। इसी क्रम में शोल्डरों की मरम्मत कराने के निर्देश भी जारी किए गए। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बनारी के पास शोल्डर की मरम्मत शुरू हुई, लेकिन यहां केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। शोल्डर की सही तरीके से फिलिंग नहीं होने के कारण गाड़ियों के फिसलने अथवा सड़क से नीचे उतरने का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरी मरम्मत से दुर्घटनाएं रोकने के बजाय जोखिम और बढ़ गया है।


