एनएच-56 पर दो बाइक्स में टक्कर, 3 युवकों की मौत:एक ने मौके पर और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; टक्कर होते ही दोनों बाइक सवार कई फीट दूर गिरे

प्रतापगढ़-निंबाहेड़ा नेशनल हाईवे 56 पर बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीन मुंडा चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही छोटीसादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के सेमरथली निवासी दो युवक होटल से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। अस्पताल ले जाते समय हुई मौत हादसे के बाद दो घायलों को उपजिला अस्पताल छोटीसादड़ी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल निंबाहेड़ा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों और घायलों की पहचान हादसे में धोलापानी थाना क्षेत्र के गंगाराम और छोटू की मौत हो गई। उनके शव जिला अस्पताल निंबाहेड़ा की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। दूसरी बाइक पर सवार हर्षित गोयल पुत्र शैलेंद्र गोयल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिनका शव उपजिला अस्पताल छोटीसादड़ी की मॉर्च्युरी में रखा गया है। घायलों में राहुल मीणा का इलाज जिला अस्पताल निंबाहेड़ा में जारी है, जबकि पंकज पुत्र नंदलाल प्रजापत को उपजिला अस्पताल छोटीसादड़ी से रेफर किया गया है। विधायक और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व यूडीएच मंत्री और निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी जिला अस्पताल निंबाहेड़ा पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और पीएमओ डॉ. राघव सिंह तथा नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा पुलिस जाप्ते के साथ जिला अस्पताल निंबाहेड़ा पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *