एनएमएल की पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग को मिला बड़ा सम्मान:सर्वश्रेष्ठ कोल माइनिंग श्रेणी में स्वर्ण शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया

रायपुर में आयोजित भारतीय पावर स्टेशन्स ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस कॉन्फ्रेंस (आईपीएस 2025) में एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ कोल माइनिंग (ऑपरेशनल) श्रेणी में स्वर्ण शक्ति पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित किया गया। खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक अनिमेष जैन और परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने ग्रहण किया। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत पावर यूटिलिटी एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा 13 से 15 फरवरी तक रायपुर में आईपीएस 2025 का आयोजन किया जा रहा है। टेक्नो गैलेक्सी प्रदर्शनी का भी आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली की पहली यूनिट के समन्वयन की स्मृति में आयोजित यह तीन दिवसीय सम्मेलन विश्वसनीय और स्थायी उत्पादन, संपत्ति प्रबंधन और ऊर्जा संक्रमण पर केंद्रित है। सम्मेलन में टेक्नो गैलेक्सी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटलीकरण जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *