भास्कर न्यूज | बेनूर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय बेनूर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बुधवार को ग्राम पंचायत भवन बागबेड़ा में किया गया। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच रानो पोटाई, पंचगण, उमा शाला गुलुमकोडो के प्रधान अध्यापक गजेंद्र नाग, प्राचार्य दीनदयाल शोरी एवं कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह उपस्थित रहे। शिविर का उद्घाटन सर्वप्रथम युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान अध्यापक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों के संबंध सभी को अवगत कराया और स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया व स्वयंसेवकों को शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।


