एनएसएस शिविर के पहले दिन सेवा व स्वच्छता पर वक्ताओं ने दिया जोर

भास्कर न्यूज | करहीबाजार स्व रामनाथ वर्मा शासकीय महाविद्यालय मोपका निपनिया द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का प्रथम दिवस सेवा, स्वच्छता, से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत रामपुर सरपंच राजेश कुमार ध्रुव, संतोष कुमार वर्मा प्रधानपाठक, नर्मदा घृतलहरे सहायक शिक्षक, बैजनाथ यदु पांच, छबिलाल डंडे प्रधान पाठक, संदीप कुमार राय शिक्षक, कौशल राम साहू, प्रेमलाल ध्रुव पंच, चरण दास मानिकपुरी ग्राम कोटवार, सहायक प्राध्यापक नारायण कुमार ध्रुव, डॉ अमित कुमार युवराज दीक्षित, दुर्योधन निषाद एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक निखिल वर्मा, प्रीतम निषाद, मुकेश यादव, करण साहू आदि साथ ही करहीबाजार चौकी प्रभारी राजकुमार डहरिया उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, युवाओं की भूमिका, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका पाटले के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *