भास्कर न्यूज | राहौद राहौद शिक्षण समिति और इंदिरा गांधी कला और विज्ञान कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच नीता संजय कुर्रे और जनपद सदस्य रजनी दीपक साहू ने की। मुख्य अतिथियों ने एनएसएस के उद्देश्य, सेवाकार्य और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों और सेविकाओं को सहयोग भावना, एकता और नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की महत्वपूर्ण क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम में राहौद शिक्षण समिति के कार्यक्रम अधिकारी जयराम कश्यप, इंदिरा गांधी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी धनंजय साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुधा कश्यप और मंच संचालन अनुरुद्ध कश्यप और अनिल कश्यप मौजूद थे। शिविर में छात्र और छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विशेष शिविर में अमन ध्रुव, तुमेश देवांगन, भानुप्रताप, रोशन देवांगन, ऋषि, दुर्गेश, गौतम मनहर, बृजेश चंदेल, लता साहू, आकांक्षा, भारती, खुशी, आरती, स्वेता तिवारी, सती, हेमलता, दीपिका सहित सभी एनएसएस स्वयंसेवक और सेविकाएं मौजूद थीं।


